राधे राधे गाने वाले आ गए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए,

राधे राधे राधे राधे गाने वाले आ गए,

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए....

मंदिरों की घंटी तुमने बहुत बजाई,

अब मन की घंटी बजाने वाले आ गए,

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए,

राधे राधे राधे राधे गाने वाले आ गए.....

हाथों से माला तुमने बहुत ही फेरी,

तुलसी के माला तुमने बहुत ही फेरी,

अब सांसो की माला फिराने वाले आ गए,

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए,

राधे राधे राधे राधे गाने वाले आ गए.....

मंदिरों में दीपक तुमने बहुत जलाए,

अब मन का दीपक जलाने वाले आ गए,

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए,

राधे राधे राधे राधे गाने वाले आ गए.....

फूलों के हार तुमने बहुत चढ़ाए,

अब मन का कमल खिलाने वाले आ गए,

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए,

राधे राधे राधे राधे गाने वाले आ गए.....

वेद शास्त्र तुमने बहुत पढ़ें हैं,

अब गीता का ज्ञान सुनाने वाले आ गए,

सोने वाले जागो जगाने वाले आ गए,

राधे राधे राधे राधे गाने वाले आ गए.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।