एक है बाबा खाटू श्याम एक है बाला जी हनुमान

सर्व मोहन (टीनू सिंह)
हनुमान जी भजन खाटू श्याम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

( भारत की इस देव दरा को, जाने सब संसार,

समय समय यहाँ होते रहते, ईश्वर के अवतार,

सालासर में बजरंग बाला, राम भक्त हनुमान,

मधुप कृष्ण हरी खाटू प्रगटे, बन के श्याम भगवान। )

कलयुग के प्रतक्ष देवता, दोनों देव महान,

एक है.. जय हो...

एक है बाबा खाटू श्याम, एक है बाला जी हनुमान....

हनुमान शंकर अवतारी, बाबा श्याम है कृष्ण मुरारी,

दोनों ही देते है सबको, मुँह माँगा वरदान,

एक है बाबा खाटू श्याम, एक है बाला जी हनुमान....

बाबा श्याम हारे के सहारे, हनुमत राम के काज सवारे,

अतुलित बल के धाम है दोनों, दोनों महा बलवान,

एक है बाबा खाटू श्याम, एक है बाला जी हनुमान....

बाबा श्याम खाटू के राज़ी, सालासर हनुमान विराजे,

बाबा नाम से जाने जाते, दोनों संत सजान,

एक है बाबा खाटू श्याम, एक है बाला जी हनुमान....

भाव को प्यार से श्याम मनावे, असू चित्र बाला मन भावे,

बड़े ही मशहूर मधुप ये, दोनों सिद्ध स्थान,

एक है बाबा खाटू श्याम, एक है बाला जी हनुमान....

(सर्वाधिकार लेखक आधीन सुरक्षित। भजन में अदला बदली या शब्दों से छेड़-छाड़ करना सख्त वर्जित है)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।