श्याम मंजूर करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले मुझे बुलाले,ये मेरी अरदास श्याम मंजूर करो,

खाटू हे प्रभु धाम तेरा,रटता हु नाम तेरा,

भक्तो के मन को मोहे,ऐसा रूप हे श्याम तेरा,

हम सेवक विनती करते हे,करो ह्रदय में बास,

श्याम मंजूर करो.............

जिसने तेरा नाम जपा,उसका आवागमन मिटा,

प्रेम भाव से नाम लिया,जनम जनम का पाप कटा,

जगदाधार तुम्ही हो भगवन,करो भक्ति प्रकाश,

श्याम मंजूर करो............

भावभंजन दुक्खहार तुहि,कलियुग का अवतार तू ही,

सबका हे करतार तू ही,निराकार साकार तुहि,

बाबा श्याम करू में विनती,रहू चरण का दास,

श्याम मंजूर करो.........

आया हु में सरन तेरी, रखो लाज अब श्याम मेरी,

मातृदत यह अरज करि,सदा करो प्रतिपाल हरी,

चरण कमल को लियो आसरो,मन की मिटादो त्रास,

श्याम मंजूर करो.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।