कृपा करो हमपे माँ भवानी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

कृपा करो हमपे माँ भवानी,

ओ शेरोवाली ओ मेहरोंवाली.....

कृपा करो हमपे माँ भवानी,

सभी की बिगड़ी बनाने वाली,

तुम्ही हो सारे जगत की माता,

तुम्ही हो मंगल करने वाली,

कृपा करो हमपे माँ भवानी,

ओ शेरोवाली ओ मेहरोंवाली.....

तुम्हारे जैसा कोई ना दूजा,

देवों ने भी तुम्हें पहले पूजा,

सभी की झोली को भरने वाली,

सभी के दुखड़े मिटाने वाली,

कृपा करो हमपे मां भवानी,

ओ शेरावाली मेहरोंवाली.....

मैया खबरिया ले लो हमारी,

कभी तो होगी कृपा तुम्हारी,

लेकर खड़े हैं अर्जी हमारी,

तारो मारो मर्जी तुम्हारी,

कृपा करो हमपे मां भवानी,

ओ शेरावाली ओ मेहरोंवाली.....

ऊंची अटारी भवन निराला,

कहीं पे काली कहीं पे ज्वाला,

कही चामुंडा वैष्णो रानी,

कहीं पे अंबे दुर्गे भवानी,

कृपा करो हमपे मां भवानी,

ओ शेरोवाली ओ महरोवाली.....

तकदीरे बदले कृपा से तेरी,

सुन लो भवानी अरदास मेरी,

बीच भंवर में बिट्टू की नैय्या,

तुम्ही किनारे लगाने वाली,

कृपा करो हमपे मां भवानी,

ओ शेरोवाली ओ मेहरोंवाली.....

कृपा बरसाने वाली मेरी मां भवानी,

कृपा बरसाने वाली मेरी माता रानी,

कृपा बरसाने वाली मेरी शेरोवाली.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।