राम राम बोल रे सखी हनुमान चले आएंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम राम बोल रे सखी हनुमान चले आएंगे,

हनुमान जी आए तो श्री राम चले आएंगे.....

पांच दिन मंगल है मंगल मंगल कारी है,

नाम हनुमान जी का अमंगल हारी है,

वरदान देने को कीर्तन में चले आएंगे.....

श्री रामायण में सुंदरकांड प्यारा है,

यह कांड बड़ा प्यारा है बोल बड़ा प्यारा है,

सागर के पार मुड़कर बलवान चले आएंगे.....

गंगाजल लाओ रे द्वारे पर छिड़काओ रे,

फूल मगबाओ रे आसन सजाओ रे,

कल्याण करने को आज बाबा चले आएंगे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।