आई है देखो नवरात्रि

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

सब झूमो नाचो आज,

आई है देखो नवरात्रि,

सब झूमो नाचो आज,

आई है देखो नवरात्रि,

आई है देखो नवरात्रि,

सब झूमो नाचो आज,

आई है देखो नवरात्रि……

नौ दिन का मैया मेरी,

मेला लगाती,

भक्तों को मैया अपने,

दर्शन कराती,

तू भी दर्शन कर ले आज,

आई है देखो नवरात्रि,

आई है देखो नवरात्रि,

सब झूमो नाचो आज,

आई है देखो नवरात्रि…….

शेर पे सवार मैया,

ओढ़ के चुनरिया,

भक्तों के घर में आई,

लागे है दुल्हनिया,

तेरे भाग्य जागेंगे आज,

आई है देखो नवरात्रि,

आई है देखो नवरात्रि,

सब झूमो नाचो आज,

आई है देखो नवरात्रि.....

खोले खनाना बैठी,

मैया शेरावाली,

झोली भरेगी सबकी,

रहेगी ना खाली,

तू भी झोली फैला ले आज,

आई है देखो नवरात्रि,

आई है देखो नवरात्रि,

सब झूमो नाचो आज,

आई है देखो नवरात्रि.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।