माँगा है मेने श्याम से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

माँगा है मेने श्याम से, वरदान एक ही,

तेरी कृपा बनी रहे,जब तक है जिंदगी,

जिस पर प्रभु का हाथ था,वो पार हो गया,

जो भी सरण में आ गया,उद्धार हो गया,

जिसका भरोसा श्याम पर,डूबा कभी नहीं,

तेरी कृपा बनी रहे.............

कोई समझ सका नहीं,माया बड़ी अजीब,

जिसने प्रभु को पा लिया,है वो खुसनसीब,

इसकी मर्जी के बिना,पत्ता हिले नहीं,

तेरी कृपा बनी रहे.......

ऐसे दयालु श्याम से,रिस्ता बनाइये,

मिलता रहेगा आपको,जो कुछ भी चाइए,

ऐसा करिश्मा होगा जो,हुआ कभी नहीं,

तेरी कृपा बनी रहे.......

कहते है लोग जिंदगी,किस्मत की बात है,

किस्मत बनाना भी मगर,इसके ही हाथ है,

बनवारी कर यक़ीन अब,ज्यादा समय नहीं,

तेरी कृपा बनी रहे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।