तेरा सजा दिया दरबार मैया

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ एक बार,

मैया आ जाओ मैया आ जाओ,

करूं विनती बारंबार मैया आ जाओ एक बार....

मैंने तेरी ज्योत जलाई है,

दर्शन की आस लगाई है,

हमें दर्शन दो एक बार मैया आ जाओ एक बार....

मैं सब जग की ठुकराई हूं,

मैं द्वार तुम्हारे आई हूं,

मेरी सुन ले करुण पुकार मैया आ जाओ एक बार.....

इस जग से नाता तोड़ दिया,

बस तुम से रिश्ता जोड़ लिया,

मेरे तुम ही हो आधार मैया आ जाओ एक बार.....

मैंने रुचि रुचि भोग बनाया है,

हलवा पकवान बनाया है,

मैया भोग लगाओ एक बार मैया आ जाओ एक बार....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।