छोटी छोटी मईया छोटा छोटा शेर

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

छोटी छोटी मईया छोटा छोटा शेर,

छोटो सो मेरो तुलसी का पेड़…...

कहाँ रहे मैया कहाँ रहे शेर,

कहाँ रहे मेरो तुलसी का पेड़,

मंदिर रहे मैया जंगल रहे शेर,

आंगन रहे मेरो तुलसी का पेड़,

छोटी छोटी मईया छोटा छोटा शेर,

छोटो सो मेरो तुलसी का पेड़.....

क्या खाये मैया क्या खाये शेर,

क्या खाये मेरो तुलसी का पेड़,

हलवा खाये मैया असुर खावै शेर,

पाणी पीवै मेरो तुलसी का पेड़,

छोटी छोटी मईया छोटा छोटा शेर,

छोटो सो मेरो तुलसी का पेड़.....

क्या ओढे मैया क्या ओढ़े शेर,

क्या ओढ़े मेरो तुलसी का पेड़,

साड़ी पहने मैया बागंम्बर ओढ़े शेर,

चुंदडी ओढ़े मेरो तुलसी का पेड़,

छोटी छोटी मईया छोटा छोटा शेर,

छोटो सो मेरो तुलसी का पेड़.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।