आजा माँ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

कब आओगी,

कब आओगी,

विश्वास मेरा डिग जाएगा क्या तब आओगी.....

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये.....

आजा माँ… धीरज छूट न जाये...

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये....

ऊंचे पर्वत से आके देख मेरा हाल है क्या,

ऊंचे पर्वत से आके देख मेरा हाल है क्या,

ऊंचे पर्वत से आके देख मेरा हाल है क्या,

मेरे मन में है क्या तुझसे मेरा सवाल है क्या,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये,

अब बात आन पे आई है करनी तुमको सुनवाई है,

करनी तुमको सुनवाई है,

हम तेरे बालक है माता तू सारे जग की माई है,

तू सारे जग की माई है,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये....

आजा माँ… धीरज छूट न जाये,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये.....

बड़ा तरसा हूँ माँ न तरसा मुझको,

खता क्या है मेरी आ बता मुझको,

तेरे दीदार की छोटी सी इक तमन्ना है,

इक झलक ही सही पर दिखा मुझको...

रहमत की करदे बरसा मुरझाए मन को हरसा,

अब और ना माँ तरसा कई बीत गए अरसा,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये,

ओ… देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये....

आजा मेरी बिगड़ी को, संवार दे मेरी माता,

मझ धार में नैया फंसी है, तू तार दे माता,

बुरी नज़र लगी है तो, उतार दे माता,

अपने बच्चों ज़रा सा, दुलार दे माता....

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये,

आजा माँ… धीरज छूट न जाये,

देर ना हो जाये कहीं देर न हो जाये.....

आजा माँ आजा तेरा रस्ता उडीकदिया,

आजा माँ आजा तेरा रस्ता उडीकदिया,

रस्ता उड़ीकदीया रस्ता उडीकदिया,

आजा माँ आजा तेरा रस्ता उडीकदिया,

ओ अम्बे रानी,

आजा माँ आजा तेरा रस्ता उडीकदिया...

सुनके दिल की पुकार माँ आजा,

होके सिंह पे सवार माँ आजा,

जैसा भी मैं हूँ वैसा हूँ तेरा,

सिवा तेरे कौन है मेरा,

तेरे सिवा कौन है मेरा,

आजा माँ आजा,

आजा माँ आजा तेरा रस्ता उडीकदिया,

आजा-आजा,

आजा माँ आजा तेरा रस्ता उडीकदिया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।