भली करेंगे राम तू बस कर्म किये जा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

।। जय श्री राम ।।

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा.....

कर कर चिंता वक्त बितावे,

कुछ श्री राम है भी ना तेरे हाथ में आवे,

सुख के धाम अपार..., तू बस कर्म किये जा,

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा......

दीन दयालू पर उपकारी,

इनकी शोभा जग से न्यारी,

जप उसी प्रभु का नाम..., तू बस कर्म किये जा,

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा......

बुरा कर्म कभी ना करना,

धर्म की राह को भूल ना जाना,

आए जीवन में आराम..., तू बस कर्म किये जा,

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा......

खुद के दोष को खुद ही निकालो,

अपने आप को सदा सम्भालो,

तेरी दुख की ढल जाए शाम..., तू बस कर्म किये जा,

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा......

माता पिता गुरु की सेवा,

उससे मीठा ना कोई मेवा,

ढोल बजा सरे आम..., तू बस कर्म किये जा,

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा......

कमल कपिल पुरी वचन उच्चारे,

उजली करनी कर ले प्यारे,

सब झूठा तन का जाम..., तू बस कर्म किये जा,

भली करेंगे राम, तू बस कर्म किये जा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।