चल एक बार खाटूवाले के द्वार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चल एक बार खाटूवाले के द्वार,

तेरा हर एक काम सफल होगा,

चल एक बार.....

बिगड़ी बात बनाये वो टूटे रिश्ते जोड़े,

वादा करता है जो भी उन वादों को ना तोड़े,

डूबों को उबारे वो खाली हाथ ना छोड़े,

हारों का बने सहारा वो साथ कभी ना छोड़े,

और खाली हाथ ना मोड़,

होगी ना हार खाटूवाले के द्वार,

तेरा हर एक काम सफल होगा,

तेरी हर मुश्किल का हल होगा,

चल एक बार.....

श्याम धणी के द्वारे आये जो ग़म के मारे,

दर्शन करके बाबा के हो जाएँ वारे न्यारे,

सच्चे मन से जो भी बाबा का नाम पुकारे,

उन भक्तों के बाबा भी सारे ही काज सँवारे,

और खूब भरे भंडारे,

होगा उद्धार खाटूवाले के द्वार,

तेरा हर एक काम सफल होगा,

चल एक बार.....

खाटू में आते ही सब रोग दोष कट जाएँ,

कोई चिंता नहीं सताए ग़म के बादल छंट जाएँ,

बाबा के बाणो से दुश्मन पीछे हट जाएँ,

बाबा की कृपा से तो दुःख दर्द सभी मिट जाएँ,

दुःख दर्द सभी मिट जाएँ,

हो बेडा पार खाटूवाले के द्वार,

तेरा हर एक काम सफल होगा,

तेरी हर मुश्किल का हल होगा,

चल एक बार...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।