कौन कहता हैं भगवान आते नहीं

पारंपरिक
विष्णु भगवान मंत्र जैन भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

त्रिशला नन्दनम, प्रभु परमेश्वरम,

स्वीकारो प्रभु मेरा आमंत्रणम ।

कौन कहता है भगवान आते नहीं,

चंदना की तरह हम बुलाते नहीं ॥

यशोदा वल्लभम् वीर जिनेश्वरम,

स्वीकारो प्रभु मेरा आमंत्रणम ।

कौन कहता है भगवान सोते नहीं,

मैय्या त्रिशला के जैसे हम सुलाते नहीं ॥

त्रिजगदीश्वरम, मम हॄदयेश्वरम,

स्वीकारो प्रभु मेरा आमंत्रणम ।

कौन कहता है भगवान सुनते नहीं,

गौतम स्वामी की तरह हम सुनाते नहीं ॥

ॐ ह्रीं श्री अर्हम, महावीरेश्वरम,

स्वीकारो प्रभु मेरा आमंत्रणम,

कौन कहता है भगवान मिलते नहीं,

सच्चे दिल से उन्हें हम बुलाते नहीं ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।