गुरुदेव जी आने वाले हैं

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

गुरुदेव जी आने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

सखी देखो गुरुजी के मस्तक को,

वह तिलक लगाने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

सखी देखो गुरुजी के नैनो को,

वह सब को देखने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

सखी देखो गुरु जी की जिभ्या को,

वह बचन सुनाने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

सखी देखो गुरु जी के हाथों को,

दोनों हाथों से लूटा ने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

सखी देखो गुरुजी के हृदय को,

वह कष्ट मिटाने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

सखी देखो गुरु जी के पैरों को,

चरणों में बिठाने वाले हैं,

मेरे सतगुरु आने वाले हैं...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।