इतनी किरपा मैया जी बनाए रखना

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

इतनी किरपा मैया जी बनाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना……

मैं तेरा तू मेरी दाती मैं राजी तू राजी,

तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाजी,

पर लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना…

हाथ जोड़ मैं करूँ प्रार्थना भूल कहीं ना जाना,

तेरे घर पे बना रहे मेरा आना जाना,

दिन पे दिन ये सिलसिला बढ़ाये रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना….

तेरे भक्तों में मन लगता और कहीं ना लागे,

फीका फीका ये जग सारा भजन भाव के आगे,

भक्तों की इस भूख को जगाये रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना….

इतनी किरपा मैयाजी बनाए रखना,

मरते दम तक सेवा में लगाए रखना…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।