माँ की दुआएं तेरे काम आएगी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी,

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी…….

नौ महीने तन के सांचे में ढालती है माँ,

फिर जनम देती है हमको पालती है माँ,

दुख जो बच्चो को हो माँ पहचान जाएगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी,

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी….

बोझ बरसो तलक तो उठती है माँ,

जाग कर कितनी राते बिताती है माँ,

तेरे जीवन में बेहतर मुकाम लाएगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी,

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी…..

माँ ने पैदा किया तो अपनी पहचान है,

माँ हमारी तुम्हारी सबकी भागवान है,

अपनी माँ को मना ले वो मान जाएगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी,

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी……

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी,

तेरे जीवन में ख़ुशियाँ तमाम आएंगी,

ले जा माँ की दुआएं तेरे काम आएगी……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।