मेरे चिमटा धारी बाबा

पारंपरिक
महादेव भजन बाबा बालक नाथ भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मेरे चिमटा धारी बाबा तेरे महिमा मिलके गावे,

मेरे शिव अवतारी बाबा चरणों में धोक लगावे,

महिमा मिलके गावे, चरणों में धोक लगावे,

मेरे चिमटा धारी बाबा.....

चिमटे के छनकार है सुनके मन के पट खुल जावे,

रोम रोम में आनंद बरसे भक्त है नाचे गावे,

मेरे बाबा बोपा वाले चरणों में धोक लगावे,

मेरे चिमटा धारी बाबा.....

तेरी शरण में जो भी आता सुख समृद्धि पावे,

बाबा के चरणों में जा के अपने कष्ट मिटावे,

करके मोर सवारी मेरे बाबा जी दिखलावे,

मेरे चिमटा धारी बाबा.....

बाबा के कीर्तन भक्त देखो ताली बजावे,

बाबा की किरपा है पाकर जीवन सफल बनावे,

मोह माया के बंधन से मेरे बाबा मुक्त करावे,

मेरे चिमटा धारी बाबा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।