तू है ला जवाब दाता

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सतगुरू प्यारे का कोई ना जवाब,

तू है ला जवाब दाता, तू है ला जवाब....

बड़ा ही दयालु दयावान दाता,

करुनानिधान है महान दाता,

झूठे ना किसी को दिखाता ख्वाब,

तू है ला जवाब दाता......

नाप के ना देता ना ही देता तोल के,

जब भी देता है देता दिल खोल के,

दाता तू रखता है सबका हिसाब,

तू है ला जवाब दाता......

दास ये तेरा तेरी शरण में आवे,

दुनिया के सारे दुख भूल जावे,

भगतो को भगती का देते ख़िताब,

तू है ला जवाब दाता......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।