बजाओ श्याम नाम की ताली

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बोल सांचे दरबार की जय,

बजाओ श्याम नाम की ताली,

क्यों बैठे हो खाली,

बजाओ श्याम नाम की ताली…..

जो है इसको मन से ध्याता,

नैया सबकी पार लगाता,

भरता झोली खाली,

बजाओ श्याम नाम की ताली…..

खाटू में है रंग बरसता,

स्वर्ग सा तोरण द्वार है लगता,

बारह महीने दिवाली,

बजाओ श्याम नाम की ताली….

ग्यारस पे है हाज़िरी लगती,

सब भक्तों की किस्मत की जगती,

मोना प्रिंस सवाली,

बजाओ श्याम नाम की ताली…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।