ओ कान्हा बंसी वाले हम तेरे नाम के दीवाने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ कान्हा बंसी वाले हम तेरे नाम के दीवाने....

मीरा ने तुम्हें पुकारा,

प्रभु आकर बनो सहारा,

ज़हर अमृत बनाने वाले हम तेरे नाम के दीवाने....

द्रुपद ने तुम्हें पुकारा,

प्रभु आकर बनो सहारा,

वह चीर बढ़ाने वाले हम तेरे नाम के दीवाने.....

नरसी ने तुम्हें पुकारा,

प्रभु आकर बनो सहारा,

वह भात भराने वाले हम तेरे नाम के दीवाने.....

मोरध्वज ने तुम्हें पुकारा,

प्रभु आकर बनो सहारा,

वह लाल बचाने वाले, हम तेरे नाम के दीवाने....

हरिश्चंद्र ने तुम्हें पुकारा,

प्रभु आकर बनो सहारा,

वह घड़ा उठाने वाले हम तेरे नाम के दीवाने.....

भक्तों ने तुम्हें पुकारा,

प्रभु आकर बनो सहारा,

वह दर्श दिखाने वाले हम तेरे नाम के दीवाने.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।