मेरो बालाजी महाराज चलावे गाड़ी सत्संग में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरो बालाजी महाराज चलावे गाड़ी सत्संग में,

सत्संग में हरी कीर्तन में,

मेरो बालाजी महाराज चलावे गाड़ी सत्संग में....

या गाड़ी में बाबा ब्रह्मा जी को लाए,

ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्माणी को लाए,

वह तो वेद सुनामें आज हमारे घर कीर्तन में....

या गाड़ी में बाबा विष्णु जी को लाए,

विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए,

वह तो चक्र चलामें आज हमारे घर कीर्तन में.....

या गाड़ी में बाबा भोले जी को लाए,

भोले जी आए संग गोरा जी को लाए,

वह तो डमरु बजामें आज हमारे घर कीर्तन में.....

या गाड़ी में बाबा राम जी को लाए,

राम जी आए संग सीता जी को लाए,

वह तो धनुष चलामें आज हमारे घर कीर्तन में.....

या गाड़ी में बाबा कृष्ण जी को लाए,

कृष्ण जी आए संग राधा जी को लाए,

वह तो मुरली बजामें आज हमारे घर कीर्तन में.....

या गाड़ी में बाबा भक्तों को लाए,

भक्तों को लाए संग ढोलक चिमटा लाए,

वह तो भजन सुनामें आज हमारे घर कीर्तन में.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।