प्रेम से बोलो यह छोटा सा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तन मन से बोलो यह छोटा सा नाम,

श्री राम जय राम जय जय राम......

मीरा ने गाया यह द्रोपति ने गाया,

साबरी ने गाया यह आठो याम,

श्री राम जय राम जय जय राम.....

बाली ने गाया सुग्रीव ने गाया,

हनुमत ने गाया यह आठो याम,

श्री राम जय राम जय जय राम.....

संतो ने गाया महंतो ने गाया,

ऋषियो ने गाया यह आठो याम,

श्री राम जय राम जय जय राम.....

अपनों ने गाया परायो ने गाया,

भक्तों ने गाया सुबह और शाम,

श्री राम जय राम जय जय राम.....

हम भी गाएं तुम भी गाओ,

जोना गाय पछताए आठो याम,

श्री राम जय राम जय जय राम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।