ग्यारह मंगलवार व्रत जो करेगा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - कव्वाली

ग्यारह मंगलवार जो भी व्रत करेगा,

श्री बाबोसा उसके हर संकट हरेगा,

मंजू बाईसा के संग ध्यान जो धरेगा,

दामन उसका खुशियो से भरेगा,

जय बाबोसा... ॐ बाबोसा...

जिसने कर लिया इस व्रत को स्वीकार,

जीवन मे उसके होते चमत्कार,

शुभ करते दुख हरते 11 मंगलवार,

करते हो फिर क्यों सोच विचार,

श्रद्धा से जो व्रत पूजन करेगा,

श्री बाबोसा उसके हर संकट हरेगा,

मंजू बाईसा के संग ध्यान जो धरेगा,

दामन उसका खुशियो से भरेगा,

जय बाबोसा.... ॐ बाबोसा....

आओ मिलके करे, प्रण ये अटल,

करके दृढ़ संकल्प, बीते न पल,

बाबोसा कृपा न होती कभी निष्फल,

हर हाल में मिलेगा इस व्रत का फल,

पूरे परिवार संग, व्रत जो करेगा,

श्री बाबोसा उसके हर संकट हरेगा,

मंजू बाईसा के संग ध्यान जो धरेगा,

दामन उसका खुशियो से भरेगा,

जय बाबोसा.... ॐ बाबोसा....

बाबोसा की भक्ति में होकर मगन,

करलो मंगलवार व्रत, मिला जो जीवन,

कोई चाह नही "दिलबर" मिला जो ये धन,

साथ बाईसा का, बाबोसा भी संग,

होगा पुण्यशाली, जो व्रत ये करेगा,

श्री बाबोसा उसके हर संकट हरेगा,

मंजू बाईसा के संग ध्यान जो धरेगा,

दामन उसका खुशियो से भरेगा ।।

जय बाबोसा... ॐ बाबोसा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।