मैं तो तेरी हो गई श्याम हुई गली गली बदनाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो तेरी हो गई श्याम, हुई गली गली बदनाम,

मैं तो तेरी हो गई श्याम.....

बंसी का जादू ऐसा चलाया अंतरमन में तुझको बसाया,

विसर गई सुध बुध तन मन की भूल गई सब काम,

मैं तो तेरी हो गई श्याम.....

सखियाँ बोली श्याम है काला तू गोकुल की सुंदर बाला,

मैंने उसकी एक ना मानी जपने लगी तेरा नाम,

मैं तो तेरी हो गई श्याम......

पनिया भरन को जब में जाऊँ निशदिन पिया तेरा दर्शन पाऊँ,

तुही तो है मेरी पूजा तू ही है चारो धाम,

मैं तो तेरी हो गई श्याम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।