लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल,

छोटा सा है लल्ला मेरा करतब करे कमाल,

लड्डू गोपाल मेरा.....

सबसे पहले मुझे जगाओ फिर गंगा जल से नहलाओ,

नई नई पोशाक बनाओ बदल बदल कर के पहनाओ,

केसर चन्दन तिलक लगाओ गल फूलों की माल,

लड्डू गोपाल मेरा.....

अच्युतम केशवम कृष्णा दमोदरम,

राम नारायणं जानकी वल्लभम।

सर पे मोर मुकुट की पगड़ी कमा बाँध सोने की तगड़ी,

नए नए आभूषण लाओ प्रेम भाव से मुझे सजाओ,

पैरों में पैजनिया बांधो फिर देखो मेरी चाल,

लड्डू गोपाल मेरा.....

माखन मिश्री मुझे खिलाओ केसर दाल के दूध पिलाओ,

कृति सिंघल भजन सुनाओ सब मिलकर के लाड लड़ाओ,

झूमो नाचो गाओ लेकर हाथों में करताल,

लड्डू गोपाल मेरा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।