हम पर चलाए गयो टोना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम पर चलाए गयो टोना किशोर सखी सांवरा सलोना,

सांवरा सलोना सखी सांवरा सलोना,

हम पर चलाए गयो टोना किशोर सखी सांवरा सलोना....

जनकपुरी में दो बालक आए,

बालक आए सखी ऋषि संग आए,

एक नीलम एक सोना, किशोर सखी सांवरा सलोना,

हम पर चलाए गयो टोना किशोर सखी सांवरा सलोना....

दोनों भाइयों को मैंने बगिया में देखा,

बगिया में देखा फुल बगिया में देखा,

हाथों में फूलों के दोना किशोर सखी सांवरा सलोना,

हम पर चलाए गयो टोना किशोर सखी सांवरा सलोना....

राम जी को देख मैंने घुंघटा कीना,

घुंघटा कीना घूंघट पट कीना,

खुला रहा एक कोना किशोर सखी सांवरा सलोना,

हम पर चलाए गयो टोना किशोर सखी सांवरा सलोना....

मधु मुस्कान से जब राम जी ने देखा,

रामजी ने देखा मुझे रामजी ने देखा,

हो गया जो कुछ होना किशोर सखी सांवरा सलोना,

हम पर चलाए गयो टोना किशोर सखी सांवरा सलोना....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।