माँ गौरा सारी दुनियां

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

\माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

मनावे तेरे लाल को, पूजे तेरे लाल को* l

गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इन्हें मनाने ब्रह्मा जी आए,

ब्रह्माणी को संग में लाए ll

वेदों के रचईया मईया, पूजे तेरे लाल को l

माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इन्हें मनाने विष्णु जी आये,

लक्ष्मी जी को संग में लाए ll

जग के रचईया मईया, पूजे तेरे लाल को l

गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को।

इन्हें मनाने भोले जी आए,

संग में मईया तुमको लाए ll

डमरु के बजईया मईया, पूजे तेरे लाल को l

माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इन्हें मनाने राम जी आए,

सीता माँ को संग में लाए ll

धनुष के धरईया मईया,पूजे तेरे लाल को l

गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इन्हें मनाने कृष्ण जी आए,

राधा जी को संग में लाए ll

मुरली के बजईया मईया, पूजे तेरे लाल को l

माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इन्हें मनाने मईया जी आई,

हनुमान को संग में लाई ll

संकट के कटईया मईया, पूजे तेरे लाल को l

माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इन्हें मनाने हम भी आए,

ढोलक चिमटा साथ में लाए ll

भजनो के गवईया मईया, पूजे तेरे लाल को l

माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को ll

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।