हर ग्यारस की रात को बाबा को बुलाएँगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर ग्यारस की रात को बाबा को बुलाएँगे,

बाबा को बुलाएँगे ह्रदय में बसायेंगे.....

बाबा तेरे स्वागत में पलके भी बिछाई हैं,

घर के हर कोने में कलियाँ भी सजाई हैं,

तेरे चरणों में बाबा हम सर को झुकायेंगे,

बाबा को बुलाएँगे ह्रदय में बसायेंगे.....

चन्दन की चौकी पर तेरा आसन सजाया है,

तेरी सांवली सूरत को नैनो में बसाया है,

तेरे नाम के बाबा जी जयकारे लगाएंगे,

बाबा को बुलाएँगे ह्रदय में बसायेंगे.....

लिख लिख कर नरेश भजन प्रेमियों को सुनाएगा,

मस्त में झूम झूम कर बाबा भी गायेगा,

तेरी ज्योत जागकर हम हर पल निहारेंगे,

बाबा को बुलाएँगे ह्रदय में बसायेंगे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।