आये है गणेश बप्पा

पारंपरिक
श्री गणेश आरती गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

आये है गणेश बप्पा,

आज मोरे अंगना,

आये है गणेश बप्पा,

आज मोरे अंगना…….

चरण पखारू माथे तिलक लगाऊ रे,

प्रथमे गणेश पूजा आरती सजाऊ रे,

झोलियाँ फैलाओ मांगो,

दिल से जो है मांगना,

आये है गणेश बप्पा,

आज मोरे अंगना…..

माँ को भी लाये रिद्धि सिद्धि को भी लाये,

शुभ और लाभ संग में शिव जी भी आये,

भादो का महिना शुभ है,

पावन सुहावना,

आये है गणेश बप्पा,

आज मोरे अंगना.....

बल और बुद्धि साहस करते प्रदान है,

बोलो तो गणेश बप्पा बड़े ही महान है,

प्रेम से पुकारो योगी,

देव आये अंगना,

आये है गणेश बप्पा,

आज मोरे अंगना....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।