घर मे पधारो गजानंद जी

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

घर मे पधारो गजानंद जी,

मारे घर मे पधारो,

रिद्धि सिद्धि लेके आ गणराजा,

मारे घर मे पधारो.....

राम जी पधारो लक्ष्मण जी पधारो,

संग मे ले आना सीता मैया,

मारे घर मे पधारो......

ब्रम्हा जी पधारो विष्णु जी पधारो,

भोले बाबा को भी ले आना,

मारे घर मे पधारो…..

लक्ष्मी जी पधारो गौरी जी पधारो,

सरस्वती मैया को भी ले आना,

मारे घर मे पधारो……

विघ्न को हरना मंगल करना,

कारज शुभ कर जाना,

मारे घर मे पधारो…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।