शुभ अवसर घर आयो

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

शुभ अवसर घर आयो,

आओजी मेरे गणपति देव,

मंगल कलश सजायो ,

आओजी मेरे गणपति देव,

शुभ अवसर घर आयो......

पार्वती पुत्र का करते वंदना,

रिद्धि-सिद्धि संग आओ भगवान,

घर पवन कर जाओ,

आओजी मेरे गणपति देव,

शुभ अवसर घर आयो.....

मंगलमूर्ति आओ गजानन,

आओ सवारों सबका जीवन,

मोदक भोग लगाओ,

आओजी मेरे गणपति देव,

शुभ अवसर घर आयो....

तेरी कृपा से सब हो जाए,

खुशियां सारी सब ही पाई,

यश सुख लाभ कराओ,

आओजी मेरे गणपति देव,

शुभ अवसर घर आयो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।