गौरी गणेश मनाऊँ

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी....

सुरहिन गैया को गोबर मँगाऊ,

दिग धर अगना लीपाऊं,

आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी……

गंगा जल से स्नान कराऊँ,

पीताम्बर पहनाऊं,

आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी…….

हरी हरी दूब मैं खूब चढ़ाऊँ,

चन्दन घोल लगाऊं

आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी…….

पहली पूजा करूँ तुम्हारी,

पहली पूजा करू तुम्हारी,

लड्डू भोग लगाऊं,

आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी,

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।