॥ पावन पाठ ॥
प्रथमो प्रश्म श्री गणेशम,
प्रथमो प्रश्म श्री गणेशम,
हरेक बात की शुरुआत,
होती श्री गणेश के साथ,
प्रथमो प्रश्म श्री गणेशम.....
जिसको कुछ भी नही आता,
विद्द्या के है गणपति दाता,
जिसने भी की गणपत पूजा,
उसे सफलता लगती हाथ,
हरेक बात की शुरुआत,
होती श्री गणेश के साथ,
प्रथमो प्रश्म श्री गणेशम......
मन मे अगर हो कोई शंका,
विनायक का बजाओ डंका,
पल भर मे किस्मत बदलेगी,
बस ले लो देवा की सौगात,
हरेक बात की शुरुआत,
होती श्री गणेश के साथ,
प्रथमो प्रश्म श्री गणेशम......