नमो नमो गणपति देवाय

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

नमो नमो नमो गणपति देवाय....

हे गणपत सबके हितकारी,

पूजे तुझको सब नर नारी,

सबसे पहले हो तेरी पूजा,

उसके बाद में देव है दूजा हो.....

ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

गौरा माँ का लाल तु प्यारा,

विघ्न हर्ता नाम तुम्हारा,

एक दन्त कोई कहे लम्बोदर,

कहे गजानन ये जग सारा,

भक्तों के सब काज सँवारे,

मैं भी आया तेरे द्वारे हो.....

ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी,

शुभ लाभ के तुम हो दानी,

सबके तु भण्डार है भरता,

मेरी भी नैया पार लगानी,

मेरा भी उद्धार तु कर दे,

मेरा बेडा पार तु कर दे हो....

ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

सबसे पहले तुझको मनाएं,

लड्डुअन का तुझे भोग लगाएं,

हे गणपति महाराज पधारो,

भक्त हैं बैठे आस लगाए,

विजयराज पे कृपा करना,

जपता है ये नाम तुम्हारा हो....

ॐ नमो नमो नमो गणपति देवाय

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।