बड़ा सुन्दर सजा है दरबार

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा सुंदर सजा है दरबार गजानन आ जाओ......

सबसे पहले तुम्हें मनाएँ,

तेरे महिमा पहले गाएँ,

जल्दी पधारो सरकार गजानन आ जाओ……

स्वर्ग से देवी देवता आए,

सारे मिलकर तुम्हें मनाएँ,

अब तो पधारो सरकार गाजना आ जाओ....

रिद्धि सिद्धि साथ में लाओ,

शुभ और लाभ का दरस कराओ,

कर दो हमारा बेड़ा पार गजानन आ जाओ.....

छप्पन भोग का थाल सजा है,

लड्डू का भंडार लगा है,

भोग लगाओ सरकार गजानन आ जाओ.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।