तू कर ले पूजा शिव की

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तू कर ले पूजा शिव की,

सावन में भोले मिल जाएंगे तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

कभी दिल ना किसी का दुखाना,

खुशियां तो सारी मिल जाएंगी तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

करो मात पिता की सेवा,

तीरथ सारे मिल जाएंगे तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

करो गौ माता की सेवा,

बैकुंठ तुझे मिल जाएगा तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

दान करो अन धन का,

भंडारे तेरे घर जाएंगे तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

तू पूजा कर तुलसी की,

मुक्ति का द्वारा मिल जाएगा तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

तुम करो सत्संग भोले का,

बेड़ा पार हो जाएगा तू पूजा कर ले,

तू कर ले पूजा शिव की...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।