हार चुका हूँ मुझे सँभाल कृपा कर बाबा दीन दयाल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हार चुका हूँ मुझे सँभाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल,

गिरने लगा है अब तेरा लाल,

खाटू वाले मुझे सँभाल....

कष्टों ने बाबा घेर लिया है दुःख के बादल छाए है,

खाकर दुनिया भर की ठोकर तेरी शरण में आये है,

बाह पकड़ के करो निहाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल,

हार चुका हूँ मुझे सँभाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल.....

विपदा मुझपे आन पड़ी है चारो तरफ अन्धेरा है,

हार चुका हूँ इस दुनिया से एक सहारा तेरा है,

मोर छड़ी का दिखा कमाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल,

हार चुका हूँ मुझे सँभाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल.....

डगमग़ डोल रही है नईया आ भी जाओ लखदातार,

जीवन कश्ती डूब ना जाये तेरे हाथ में है पतवार,

भव सागर से मुझे निकाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल,

हार चुका हूँ मुझे सँभाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल.....

सिंगला की है बस इक आशा मन तेरे दर्शन का प्यासा,

दर्शन दे दो खाटू वाले करदो पुरी ये अभिलाषा,

प्यार से करदो मालामाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल,

हार चुका हूँ मुझे सँभाल,

कृपा कर बाबा दीन दयाल.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।