भक्तो में भक्त निराला ये मां अंजनी का लाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भक्तो में भक्त निराला,

ये मां अंजनी का लाला,

मेहंदीपुर घाटे वाला,

ये मां अंजनी का लाला....

श्री राम काज को तत्पर इक पल की ना देर करे,

जो करे राम नाम का सुमिरन ये उसपर मेहर करे,

श्री राम दूत मतवाला,

जपे राम नाम की माला,

भक्तो में भक्त निराला,

ये मां अंजनी का लाला....

श्री राम का सच्चा सेवक भक्तो का पालनहार,

मेहंदीपुर में देखो दिखाता है चमत्कार,

भक्तो का संकट टाला,

ये भक्तो का रखवाला,

भक्तो में भक्त निराला,

ये मां अंजनी का लाला.....

जहां हरि का कीर्तन होता दौड़े आते है पल में,

भक्तो के संग में झूमे भक्ति का अमृत बरसे,

सब कहते बजरंग बाला,

खोले बंद किस्मत का ताला,

भक्तो में भक्त निराला,

ये मां अंजनी का लाला.....

मेहंदीपुर धाम बनाके ये सबके संकट काटे,

और सालासर में सबको ये सोना चांदी बांटे,

सिंगला है किस्मत वाला,

पिए राम नाम का प्याला,

भक्तो में भक्त निराला,

ये मां अंजनी का लाला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।