ओ राम जी तेरे भजन ने बड़ा सुख दीना

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना,

तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना,

ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी,

पल दो पल का है जीना,

बड़ा सुख दीना,

तेरे भजन ने,

बड़ा सुख दीना.....

काम ना आए कोई अपना,

काम ना आए कोई अपना,

पूरा नहीं होता कभी सपना,

ये जान निकल जाए एक दिन,

ये जान निकल जाए एक दिन,

फिर जा के आए कभी ना,

बड़ा सुख दीना,

बड़ा सुख दीना,

तेरे भजन ने,

बड़ा सुख दीना....

ज्ञान के पट तू खोल ऐ बन्दे,

ज्ञान के पट तू खोल ऐ बन्दे,

छोड़ के सब तू गोरख धंधे,

जीवन सुखदाई हो जाएगा भाई,

जीवन सुखदाई हो जाएगा भाई,

सुमिरन जो प्रभु का किना,

बड़ा सुख दीना,

बड़ा सुख दीना,

तेरे भजन ने,

बड़ा सुख दीना.....

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना,

तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना,

ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी,

पल दो पल का है जीना,

बड़ा सुख दीना,

तेरे भजन ने,

बड़ा सुख दीना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।