तोसे मिलन की लगन लागी

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

देवा मेरे देवा देवा मेरे देवा,

देवा मेरे देवा देवा मेरे देवा,

तोसे मिलन की लगन लागी,

जपु नाम तेरा सुबह शाम रे,

गणपति बप्पा दर्शन दे दो,

तोसे मिलन की आस रे…..

एक दंत गजमुख लम्बोदर,

गले विराजत माला,

सिंदूर तिलक नैनन रत्नायी,

दिव्य रूप उजियारा,

विघ्न विनाशक सब दुःख नाशक,

नैया लगा दो पार रे,

गणपति बप्पा दर्शन दे दो,

तोसे मिलन की आस रे,

देवा मेरे देवा देवा मेरे देवा………

जी गणपति मै तुम्ही को सिमरु,

सदा आप शुभकारी,

लज्जा मेरी राख लिजिये,

तुम संतन हितकारी,

विघ्न विनाशक सब दुःख नाशक,

नैया लगा दो पार रे,

गणपति बप्पा दर्शन दे दो,

तोसे मिलन की आस रे,

देवा मेरे देवा देवा मेरे देवा…..

हे गणनायक नौ निधि दायक,

सफल वेद बलकारी,

प्रथम देवता तुम्ही को पूजे,

ऋषि मुनि तप धारी,

विघ्न विनाशक सब दुःख नाशक,

नैया लगा दो पार रे,

गणपति बप्पा दर्शन दे दो,

तोसे मिलन की आस रे,

देवा मेरे देवा देवा मेरे देवा…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।