श्याम बाबा की जय जय कार

नंदू जी महाराज
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बोलो जी बोलो - श्याम बाबा की जय जय कार बोलो जी बोलो

लीले वाले की जय जय कर बोलो जी बोलो

बोलो जी बोलो................

खाटू वाले श्याम धनि की महिमा जग में न्यारी,

जिसका नहीं कोई जगत में उसका श्याम बिहारी

चाहे नर हो या नार, बोलो जी बोलो

बोलो जी बोलो................

अहिलवती को लाल देखने महाभारत रण आया

शीश दान दे श्री कृष्ण को श्याम नाम वर पाया

इनकी महिमा अपरम्पार, बोलो जी बोलो

बोलो जी बोलो................

पहन केसरिया बागा बाबा,लीले करे सवारी,

तीन बाण काँधे पे सोहे,हाथ ध्वजा है प्यारी

बाबा लीले असवार बोलो जी बोलो

बोलो जी बोलो................

शीश के दानी महा बलवानी, बाबा श्याम हमारे

सरनागत के भाव देखकर,बनते श्याम हमारे

नंदू मागो इनसे प्यार,बोलो जी बोलो

बोलो जी बोलो................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।