जन्म मथुरा में लोगे कन्हैया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जन्म मथुरा में लोगे कन्हैया,

तुम्हें गोकुल में आना पड़ेगा....

खुल जाएंगी बेरी हथकड़ी,

टूट जाएंगे जेलों के ताले,

जमुना को भी झुकना पड़ेगा,

तुमको गोकुल में आना पड़ेगा.....

गोकुल में बाजे बधाई,

यशोदा ने लाला जाए,

खुशियों का खजाना लूटेगा,

तुमको गोकुल में आना पड़ेगा....

नंद बाबा खुशी मनावे,

यशोदा माँ पलना झूलामें,

नंद भवन में ढोल बजेगा,

तुमको गोकुल में आना पड़ेगा.....

ब्रह्मा जी वेद सुनामे,

नारद जी वीणा बजामे,

भोले का डमरू बाजे गा,

तुमको गोकुल में आना पड़ेगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।