ॐ जय खाटू देवा स्वामी जय खाटू देवा

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ॐ जय खाटू देवा, स्वामी जय खाटू देवा

आरती थारी गाउ, करू थारी सेवा,

ॐ जय खाटू देवा......

गले फूलो री माला, कान कुण्डल धारी,

शीश मुकुट बाबा सोहे तीन बाण धारी,

ॐ जय खाटू देवा.....

ढोल नगाडा बाजत, जय करत ज्योरी,

भक्त द्वार थारे आवत इच्छा करत पूरी,

ॐ जय खाटू देवा......

हारे के सहारे तुम्ही, दुनिया बोले सही

खाटू में धाम सुहणो, चमत्कार वाही,

ॐ जय खाटू देवा....

जब जब भीड़ पड़ी भगता पर, आप करि सहाई,

मन वांछित फल दीना जय कार गाई ,

ॐ जय खाटू देवा.....

धरम तंवर बाबा रि आरती गाई सारी,

कृपा सब पर करजो, सुबह श्याम गाई,

ॐ जय खाटू देवा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।