भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे,

आएंगे श्याम आएंगे...

सुनके हमारी फरियाद श्याम बाबा आएंगे,

भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे.....

नीले घोड़े पे इनकी सवारी,

श्याम की सवारी लागे है बड़ी प्यारी,

बोलो जी इनकी जय जयकार श्याम बाबा आएंगे,

भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे.....

मोर मुकुट इनके सर पे विराजे,

दर्शन करके भक्तों के भाग जागे,

सच्ची है श्याम सरकार श्याम बाबा आएंगे,

भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे.....

भक्तों ने तेरा कीर्तन कराया,

कीर्तन कराया श्याम तुमको बुलाया,

नीले पे होके सवार श्याम बाबा आएंगे,

भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे....

सुमित की श्याम बिगड़ी बना दो,

मुझको भी अब गले से लगा लो,

करने भक्तों का बेडा पार श्याम बाबा आएंगे,

भक्तों को करने निहाल श्याम बाबा आएंगे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।