मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में,

भक्ति में तेरी मस्ती में,

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में....

बागो बागो मीरा डोले ले हाथों इकतारा,

फूल माला बना रही रे कन्हैया तेरी भक्ति में,

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में....

जमुना तट पर मीरा डोले ले हाथों इकतारा,

वह तो गोता लगा रही रे कन्हैया तेरी भक्ति में,

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में....

गली गली में मीरा डोले ले हाथों इकतारा,

हरि कीर्तन कर रही रे कन्हैया तेरी भक्ति में,

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में....

वृंदावन में मीरा डोले ले हाथों इकतारा,

परिक्रमा लगा रही रे कन्हैया तेरी भक्ति में,

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में....

मंदिर मंदिर मीरा डोले ले हाथों में इकतारा,

वह तो दर्शन कर रही रे कन्हैया तेरी भक्ति में,

मीरा जोगन हो गई रे कन्हैया तेरी भक्ति में....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।