भंगिया का मांगे घूंट भोला

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भंगिया का मांगे घूंट भोला रूठो रूठो डोले....

ब्रह्मा जी मनाने आए सब देव मनाने आए,

लक्ष्मी जी जोड़े हाथ, भोला रूठो रूठो डोले.....

विष्णु जी मनाने आए नारद जी मनाने आए,

लक्ष्मी जी जोड़े हाथ, भोला रूठो रूठो डोले.....

रामा जी मनाने आए लक्ष्मण जी मनाने आए,

सीता जी जोड़े हाथ, भोला रूठो रूठो डोले....

कान्हा जी मनाने आए बलदाऊ मनाने आए,

राधा जी जोड़े हाथ, भोला रूठो रूठो डोले.....

ऋषि मुनि मनाने आए सब संत मनाने आए,

सब भगता जोड़े हाथ, भोला रूठो रूठो डोले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।