जाना है खाटू दरबार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जाना है खाटू दरबार,

ऐ भक्तों चलो चलें,

चलो चले, चलो चले,

चलो चले जी चलो चले,

मन में बसा कर श्याम,

ऐ भक्तों चलो चलें......

खाटू जाना श्याम गुण गाना,

श्याम बाबा के दर्शन पाना,

कर देते हैं उद्धार,

ऐ भक्तों चलो चले,

जाना है खाटू दरबार,

ऐ भक्तों चलो चलें.......

श्याम है मेरा नीले वाला,

लखदातार का रूप निराला,

श्याम की बड़ी सरकार,

ऐ भक्तों चलो चले,

जाना है खाटू दरबार,

ऐ भक्तों चलो चलें.......

रींगस से निशान उठाना,

श्याम के मंदिर में लगाना,

कर देंगे वो निहाल,

ऐ भक्तों चलो चले,

जाना है खाटू दरबार,

ऐ भक्तों चलो चलें.......

भक्तों आओ शीश झुकाओ,

अपना जीवन सफल बनाओ,

सुनेंगे सबकी पुकार,

ऐ भक्तों चलो चले,

जाना है खाटू दरबार,

ऐ भक्तों चलो चलें......

जाना है खाटू दरबार,

ऐ भक्तों चलो चलें,

चलो चले, चलो चले,

चलो चले जी चलो चले,

मन में बसा कर श्याम,

ऐ भक्तों चलो चलें….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।