कान्हा हम तो लूट गये तेरे प्यार में

अलका गोएल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कान्हा हम तो लूट गये तेरे प्यार में,

जाने तुझको खबर कब होगी.....

मैने तेरे नाम ओ कान्हा लिख दी अपनी अर्ज़ी,

इस अर्ज़ी में पास करे या फैल करे तेरी मर्ज़ी,

कान्हा हम तो लूट गये तेरे प्यार में,

जाने तुझको खबर कब होगी.....

रंग मे तेरे रंग गयी गिरधर छोड़ दिया जग सारा,

इस जीवन मे मुझको कांन्हा तेरे नाम का सहारा,

कान्हा हम तो लूट गये तेरे प्यार में,

जाने तुझको खबर कब होगी.....

राधा राधा जपते जपते मिल गये मुझको कान्हा,

जीवन में मेरे लौट के अब ना जाना कान्हा,

कान्हा हम तो लूट गये तेरे प्यार में,

जाने तुझको खबर कब होगी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।