राधे राधे बोलिए हमें अच्छा लगता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ना पैसा लगता है, ना धेला लगता है,

श्री राधे-राधे बोलिए, हमें अच्छा लगता है.....

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे,

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे....

राधे नाम है मीठा जैसे हो कोई रसगुल्ला,

गली गली में मचा हुआ है राधे नाम का हल्ला,

राधे नाम अति सुन्दर प्यारा-प्यारा लगता है,

प्यारा-प्यारा लगता है,

श्री राधे राधे बोलिए, हमें अच्छा लगता है....

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे,

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे....

राधे के चरणों की रज मेरा अनमोल खजाना,

राधे नाम नायाब रतन पर हो गया दिल दीवाना,

ओ राधे तेरे दर्शन को मेरा दिल मचलता है,

मेरा दिल मचलता है,

श्री राधे-राधे बोलिए हमें अच्छा लगता है....

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे,

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे.....

मोहन अपनी मुरली पे गाते हैं राधे,

ओ राधे बस एक बार तू शाम से हमें मिलादे,

राधे तुम बिन शाम हमें आधा सा लगता है,

हमें आधा सा लगता है,

श्री राधे-राधे बोलिए हमें अच्छा लगता है.....

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे,

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे...

भजले मन राधे राधे ये नाम परम सुखदाई,

गीता कृष्णा महिमा सुनकर शरण तेरी मैं आई,

विक्रम भाव से राधे चरण में वंदन करता है,,

भाव से वंदन करता है,

श्री राधे-राधे बोलिए हमें अच्छा लगता है....

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे,

राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे, राधे-राधे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।