श्री श्याम से मिलादे मुझको भी प्यारी राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( राधे दिखती श्याम में,

और राधे में श्याम,

कृष्ण मिलान की आस हो,

तो ले राधे को नाम। )

श्री श्याम से मिलादे मुझको भी प्यारी राधे,

मुझे प्रेम तू सीखा दे बरसाने वाली राधे,

श्री श्याम से मिलादे.....

रग रग में सांवरे के बहती है लहू बन के,

कृष्णा के दिल में राधे धड़कन के जैसे धड़के,

छवि श्याम की दिखा दे ओ प्यारी प्यारी राधे,

श्री श्याम से मिलादे.....

जिनके ह्रदय में जलती राधे नाम की ज्योति,

श्री श्याम की कृपा से उनकी तो विजय होती,

सबको भजन सीखा दे वृषभान लाली राधे,

श्री श्याम से मिलादे.....

जय जय राधे राधे बोलो,

जय जय राधे राधे श्याम....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।